पीजी सेमेस्टर-3 के 31 जनवरी की परीक्षा के एक केंद्र में आंशिक परिवर्तन

शेष ग्रुप व विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्र विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में होगी
मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने 15 जनवरी से आरंभ सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की 31 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिये एक केंद्र में आंशिक परिवर्तन किया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने बुधवार को सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार 31 जनवरी को होने वाले पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा का एईसीसी-2 पेपर के ग्रुप-बी (अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान) तथा ग्रुप-सी (इतिहास) विषय की परीक्षा में परिवर्तन किया गया है. जिसमें उक्त विषयों की परीक्षा अब विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज की जगह रहमानी बीएड कॉलेज, मुंगेर में होगा. जबकि शेष ग्रुप व विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्र विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में होगी. यह परिवर्तन केवल उक्त विषयों के पीजी विभागों के विद्यार्थियों के लिये किया गया है. विदित हो कि 31 जनवरी को पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा एक पाली में होनी है. जिसमें एईसीसी-2 के ग्रुप-ए, बी, सी और डी में शामिल विषयों की परीक्षा होनी है. विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज को एईसीसी-2 के पेपर के लिये सभी पीजी विभागों का केंद्र बनाया गया है. हलांकि अब विश्वविद्यालय द्वारा कुछ विषयों के केंद्र में परिवर्तन कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




