हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक, दो सदस्यों ने किया बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक, दो सदस्यों ने किया बहिष्कार

पंचायत समिति की तीन बैठक विभागीय कारणों का हवाला देकर बीडीओ ने कर दी थी निरस्त

विज्ञापन

धरहरा. धरहरा प्रखंड के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई, जो काफी हंगामेदार रही. बैठक से पूर्व ही दो सदस्य बैठक का बहिष्कार कर हॉल से बाहर निकल गये. हद तो यह रही कि जैसे-जैसे जनप्रतिनिधि आते गये, वैसे-वैसे दो घंटे तक बीडीओ राकेश कुमार रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराते रहे. बताया जाता है कि पदाधिकारी ने पंचायत समिति की बैठक दो सदस्यों के बहिष्कार के बाद भी उपप्रमुख के आते ही प्रारंभ कर दी गयी, जबकि बैठक से पूर्व जीविका की बीपीएम बीडीओ से काम का हवाला देकर बैठक से चली गयीं. पंचायत समिति सदस्य फुला देवी, आशीष कश्यप ने कहा कि यह पंचायत समिति की कैसी बैठक है, जहां पंचायत समिति की निर्धारित बैठक 11 बजे बुलायी जाती है और कोरम पूरा नहीं होने पर दो घंटे से अधिक समय तक जनप्रतिनिधियों को बुलाकर कोरम पूरा किया जाता है. बैठक में सिर्फ सदस्य ही भाग लेंगे. लेकिन बैठक में बिचौलिया बैठा रहता है. विदित हो पंचायत समिति की तीन बैठक विभागीय कारणों का हवाला देकर बीडीओ ने निरस्त कर दी थी. यह चौथी बैठक थी. बैठक में बीपीआरओ अनिशा कुमारी, बीएओ अशोक प्रियदर्शी, राजस्व पदाधिकारी शुभ्रांशु शेखर मिश्र, सीडीपीओ अमृर्ता रंजन, पीएचईडी के कनीय अभियंता विनीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन