ePaper

आउटसोर्सिंग कर्मियों को अपने मानदेय के लिए करना होगा इंतजार, जांच कमेटी करेगी एजेंसी से बात

Updated at : 16 Apr 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग कर्मियों को अपने मानदेय के लिए करना होगा इंतजार, जांच कमेटी करेगी एजेंसी से बात

आउटसोर्सिंग कर्मियों को अपने एक माह के मानदेय के लिए इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

कुलपति ने एजेंसी से वार्ता के लिए बनायी तीन सदस्यीय कमेटी, 7 दिनों में मांगी जानकारी

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मियों को एक माह के मानदेय का भुगतान सिंडिकेट बैठक के निर्णय के आलोक में सरकार द्वारा दैनिक कर्मियों के निर्धारित दर पर 15 अप्रैल तक किया जाना था, लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मियों को अपने एक माह के मानदेय के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि इसके लिए कुलपति प्रो. संजय कुमार ने एलाइट फैल्कॉन एजेंसी से वार्ता करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.

मुंगेर विश्वविद्यालय में एलाइट फैल्कॉन एजेंसी के तहत कार्यरत 72 आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाये मानदेय भुगतान को लेकर सिंडिकेट सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया था कि 15 अप्रैल तक विश्वविद्यालय दैनिक कर्मियों के निर्धारित दर के अनुसार एजेंसी को एक माह का भुगतान करेगा. जिसे एजेंसी आउटसोर्सिंग कर्मियों को भुगतान करेगी. वहीं यदि एजेंसी सरकार के निर्धारित दर पर कर्मियों को भुगतान नहीं करती है तो विश्वविद्यालय 15 अप्रैल के बाद आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाये 16 माह के मानदेय का भुगतान चार किस्तों में करेगी. साथ ही नयी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आरंभ करेगी.

हालांकि एजेंसी को भुगतान की तिथि मंगलवार को ही समाप्त हो चुकी है. जबकि एमयू अबतक एजेंसी को आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए सरकार के निर्धारित दर पर एक माह के मानदेय का भुगतान नहीं कर पाया है. वहीं कुलपति ने इसे लेकर तीन सदस्यीय कमेटी बनायी है, जो एजेंसी से वार्ता करेगी. साथ ही इस बात पर सहमति लेगी की विश्वविद्यालय द्वारा सरकार के निर्धारित दर के अनुसार भुगतान का पेमेंट एजेंसी आउटसोर्सिंग कर्मियों को करेगी. जिसके लिए कमेटी सात दिनों के अंदर अपना रिपोर्ट कुलपति को देगी.

एजेंसी से वार्ता के लिए कुलपति द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. जिसे सात दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है. जिसके बाद ही आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय भुगतान को लेकर निर्णय लिया जायेगा.

कर्नल विजय कुमार ठाकुर, कुलसचिवB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन