ePaper

कोहरे को लेकर कई ट्रेनों का परिचालन कैंसिल, कुछ ट्रेन के घटाये गये ट्रिप

Updated at : 29 Nov 2024 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो कैंसल कर दिया गया है

विज्ञापन

जमालपुरसर्दियों के मौसम के दौरान कोहरे की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और परिचालक दक्षता सुनिश्चित करने के लिए कई मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया जाएगा. इस आशय की जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ कौशिक मित्र ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि कोहरा सर्दियों के दौरान आम है. जिससे अक्सर दृश्यता कम हो जाती है. जो ट्रेन संचालन के लिए चुनौती पैदा करती है. जिसमें देरी और संभावित सुरक्षा जोखिम शामिल है. इस चुनौती को कम करने के लिए जमालपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो कैंसल कर दिया गया है. साथ ही कुछ ट्रेनों के ट्रिप को कम कर दिया गया है.

यह ट्रेन रहेगी पूरी तरह कैंसिल

* 15620 अप कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस – 2, 9, 16, 23, 30 दिसंबर, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17 और 24 फरवरी को कैंसिल रहेगी.

* 15619 डाउन गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस – 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर, 7, 14, 21, 28 जनवरी, 4, 11, 18 और 25 फरवरी को कैंसिल रहेगी.

* 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 दिसंबर, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30 जनवरी, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23 और 27 फरवरी को नहीं चलेगी.

* 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 31 दिसंबर, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 25 फरवरी और 1 मार्च को कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों के ट्रिप कम किए गए

* 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस – 4, 11, 18, 25 दिसंबर, 1 और 8 जनवरी को नहीं चलेगी* 22405 अप भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस – 5, 12, 19, 26 दिसंबर, 2 और 9 जनवरी को नहीं चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन