बीसीए सेमेस्टर-4 की परीक्षा में एक अनुपस्थित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
बीसीए सेमेस्टर-4 की परीक्षा में एक अनुपस्थित

कुल 77 परीक्षार्थियों में 76 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू ने अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 सहित सत्र 2023-26 बीबीए पार्ट-2 की परीक्षा 15 दिसंबर से दो परीक्षा केंद्रों पर आरंभ कर दी है. जिसमें मंगलवार की परीक्षा में एक पाली में हुयी. इसमें बीसीए सेमेस्टर-6 के सी-प्रोग्रामिंग विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 77 परीक्षार्थियों में 76 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. वही परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया.

————————————–

कल से एमयू व कॉलेजों में 1 जनवरी तक रहेगा अवकाश

मुंगेर – क्रिसमस और नये साल को लेकर एमयू के कार्यालय व कॉलेजों में 25 दिसंबर बुधवार से अवकाश होगा. जिसके बाद नये साल में 2 जनवरी से विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक क्रिसमस और नये साल को लेकर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेजों में अवकाश रहेगा. जिसके बाद 2 जनवरी 2026 से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

—————————————–

5 जनवरी से होगी वोकेशनल की प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 की प्रायोगिक, प्रोजेक्ट एवं वाइवा की परीक्षा 5 जनवरी से ली जायेगी. जो 10 जनवरी तक होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा आरडी कॉलेज, शेखपुरा तथा आरडी एंड डीजे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां विद्यार्थी अपने निर्धारित सूचना के अनुसार प्रायोगिक, प्रोजेक्ट एवं वाइवा की परीक्षा में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन