26 अगस्त से स्नातक सेमेस्टर-दो के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
26 अगस्त से स्नातक सेमेस्टर-दो के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-दो में तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 18 अगस्त से चल रहा है

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-दो में तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 18 अगस्त से चल रहा है. जिसका 25 अगस्त तक अंतिम समय दिया गया है. वहीं 26 अगस्त से उक्त सत्र में नामांकन के लिये विश्वविद्यालय ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ करेगा. जिसमें पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर विद्यार्थियों को नामांकन का मौका दिया जायेगा. बता दें कि वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में नामांकन को लेकर तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 18 अगस्त से आरंभ किया गया है. जिसमें चयनित 1,173 विद्यार्थियों को 25 अगस्त तक नामांकन का समय दिया गया है. जिसके बाद 26 अगस्त से विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में नामांकन को लेकर ऑन-द-स्पॉट की प्रक्रिया आरंभ करेगा. जिसमें तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शेष बचे सीटों पर 30 अगस्त तक नामांकन का समय दिया जायेगा. इसमें वैसे विद्यार्थी, जिनके द्वारा आवेदन किया गया और उनका नाम किसी भी मैरिट लिस्ट में चयनित नहीं हो पाया अथवा वैसे विद्यार्थी, जिनका चयन किसी मैरिट लिस्ट में किया गया, लेकिन किसी कारणवश ऐसे विद्यार्थी नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन ले सकेंगे. इसमें सबसे पहले विद्यार्थियों को डैसबोर्ड पर जाकर विषयवार उपलब्ध सीटों की जांच कर सीट को लॉक करना होगा. जिसके बाद विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले पायेंगे. वहीं सीट लॉक करने के 24 घंटे के अंदर विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज मेंं नामांकन लेना होगा, अन्यथा सीट की बुकिंग रद्द हो जायेगी. जिसके बाद उस छात्र का नामांकन दावा स्वत समाप्त हो जायेगा. इधर अबतक विश्वविद्यालय तीन मैरिट लिस्ट को मिलाकर कुल 33,501 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसमें अबतक कुल 25,198 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 20,203, विज्ञान संकाय में 3,997 तथा वाणिज्य संकाय मे�� 398 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन