मुख्यमंत्री के जमालपुर आगमन को लेकर तैयारी में जुटे अधिकारी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जमालपुर आगमन को लेकर तैयारी में जुटे अधिकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार अक्तूबर को जमालपुर पहुंचेंगे. जिसे लेकर रविवार को एक तरफ जहां डीआइजी राकेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की.

विज्ञापन

जमालपुर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार अक्तूबर को जमालपुर पहुंचेंगे. जिसे लेकर रविवार को एक तरफ जहां डीआइजी राकेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की. वहीं जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने सभा स्थल पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. साथ ही कई दिशा-निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने रविवार को जमुई, लखीसराय, शेखपुरा एवं मुंगेर के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के जमालपुर आगमन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने सभा स्थल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिसकर्मी और सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गयी. जबकि जिलाधिकारी रविवार की संध्या नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, डीडीसी अजीत कुमार तथा एडीएम मनोज कुमार के साथ सभा स्थल जेएसए ग्राउंड पहुंचे और यहां चल रहे तैयारी कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने नगर परिषद जमालपुर के कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम को निर्धारित समय के अंदर सफाई व्यवस्था सहित सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. इधर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभा स्थल पर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ससमय सभी कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा. मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारियों सहित जमालपुर प्रखंड के कई अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन