कल से 23 केंद्रों पर आरंभ होगी इंटरमीडिएट-2025 की वार्षिक परीक्षा, 18,451 परीक्षार्थी होंगे शामिल

परीक्षा के दौरान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी होगी
प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट-2025 की वार्षिक परीक्षा शनिवार से जिले में आरंभ होगी. जो 15 फरवरी तक चलेगी. जिसके लिये कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां इस साल कुल 18,451 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 फरवरी तक 23 केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.30 बजे से अपराह्न 12.45 बजे तक होगी. जबकि दूसरे पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी. इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 18,451 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 9,015 बालक परीक्षार्थी तथा 9,436 बालिक परीक्षार्थी हैं. इधर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किये गये हैं. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया गया है. जबकि उड़नदस्ता दंडाधिकारी व जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. परीक्षा के दौरान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी होगी. जबकि परीक्षा केंद के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार को लेकर चलना मना होगा. केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे पेजर, मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मॉट वॉच आदि पर पूरी तरह पाबंदी. परीक्षा अवधि में केंद्र के परिसीमा में इंटरनेट, स्कैनर, फोटो स्टेट की दुकान पूरी तरह बंद रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




