कल से आरंभ होगी नामांकन प्रक्रिया

Updated at : 23 Jun 2024 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
AMU

कल से आरंभ होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन

स्नातक सेमेस्टर-1 : तीसरा मैरिट लिस्ट जारी, कल से आरंभ होगी नामांकन प्रक्रिया

तीसरे मैरिट लिस्ट में लगभग 1 हजार विद्यार्थियों को किया गया है चयन

फोटो संख्या –

फोटो कैप्शन – 1. मुंगेर विश्वविद्यालय

प्रतिनिधि, मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए तीसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 24 जून सोमवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के तीसरी मैरिट लिस्ट वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गयी है.

एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए तीसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें लगभग 1 हजार से अधिक बच्चों का चयन किया गया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी मैरिट लिस्ट वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि तीसरे मैरिट लिस्ट में काफी कम संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा तीसरे मैरिट लिस्ट में केवल दो दिन नामांकन का समय दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 24 से 25 जून के बीच नामांकन का समय दिया जायेगा. जिसके लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. वहीं तीसरी मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन