पीजी सेमेस्टर-1 के दूसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 6:35 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी. उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक पहले और दूसरे मैरिट लिस्ट में कुल 2,665 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 2,110, विज्ञान संकाय में 429 तथा वाणिज्य संकाय में 126 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इधर, नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के लिये अब 13 सितंबर को तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसमें चयनित विद्यार्थियों को 13 व 14 सितंबर के बीच नामांकन का समय दिया जायेगा. जिससे जुड़ी सूचना विद्यार्थियों के लिये गुरुवार तक जारी कर दी जायेगी. वहीं तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उक्त सत्र के लिये अंतिम रूप से ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










