एनएचएम, आरबीएसके व एनयूएचएम को मिले 21 एएनएम

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एनएचएम, आरबीएसके व एनयूएचएम को मिले 21 एएनएम

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिये 11 एएनएम की नियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिये मुंगेर जिले को 21 एएनएम दिया गया है. जिसकी नियुक्ति विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कर दी गयी है. वही इसमें से अबतक कुल 20 एएनएम ने जिला स्वास्थ्य समिति में अपना योगदान दे दिया है. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि विभाग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हवेली खड़गपुर के गैरा में एक एएनएम की नियुक्ति की गयी है. जबकि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिये 11 एएनएम की नियुक्ति की गयी है. जिसे विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त किया गया है. जबकि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में 9 एएनएम की नियुक्ति की गयी है. जिसे प्रत्येक प्रखंड में नियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि अबतक 20 एएनएम अपना योगदान दे चुकी है. जिसे अपने संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन