पोर्टल अंडर मेंटनेंस, नयी-नयी शैक्षणिक प्रक्रिया बढ़ा रही लोड

Published by :AMIT JHA
Published at :28 Apr 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
पोर्टल अंडर मेंटनेंस, नयी-नयी शैक्षणिक प्रक्रिया बढ़ा रही लोड

मुंगेर विश्वविद्यालय एक ओर जहां पोर्टल पर नामांकन, रजिस्ट्रेशन, आवेदन, परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान विद्यार्थियों को हो रही परेशान को लेकर पोर्टल मेंटनेंस की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है.

विज्ञापन

न नामांकन, न आवेदन और न परीक्षा फॉर्म भर पा रहे विद्यार्थी

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय एक ओर जहां पोर्टल पर नामांकन, रजिस्ट्रेशन, आवेदन, परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान विद्यार्थियों को हो रही परेशान को लेकर पोर्टल मेंटनेंस की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है. वही खुद विश्वविद्यालय प्रतिदिन नये-नये शैक्षणिक प्रक्रिया आरंभ कर न केवल पोर्टल पर लोड बढ़ा रहा है, बल्कि इससे विद्यार्थी भी परेशान हो रहे हैं. कुछ ऐसी ही परेशान वर्तमान में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5, सत्र 2025-27 बीएड पार्ट-1, सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-2 सहित पैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को झेल रहे हैं.

बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में ही पोर्टल संचालन के लिए एजेंसी को बदला है. जिसके बाद से एजेंसी द्वारा पोर्टल का मेंटनेंस अपने हिसाब से किया जा रहा है. जिससे पोर्टल पर नामांकन, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा फॉर्म आदि प्रक्रिया पूर्ण करने में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है, जबकि सोमवार को ही पोर्टल मेंटनेंस के कारण एडमिट कार्ड जारी नहीं होने से विश्वविद्यालय को मंगलवार से आरंभ होने वाले सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा.

खुद विश्वविद्यालय पोर्टल पर बढ़ा रहा लोड, विद्यार्थी परेशान

एक ओर जहां विश्वविद्यालय का पोर्टल अंडर मेंटनेंस है. वही खुद विश्वविद्यालय प्रतिदिन नये-नये शैक्षणिक प्रक्रियाएं आरंभ कर न केवल पोर्टल पर लोड बढ़ा रहा है, बल्कि इससे विद्यार्थी भी परेशान हो रहे हैं. बता दें कि पोर्टल पर मेंटनेंस के बीच स्नातक सेमेस्टर-2, 3 और 5 में विद्यार्थी नामांकन नहीं ले पा रहे हैं. किसी का जन्मतिथि अपडेट नहीं हो पा रहा तो किसी का पोर्टल ही लॉगिन नहीं हो पा रहा है. ऐसे में अब मंगलवार से विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा बीएड पार्ट-1 व 2 में परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है, जबकि बुधवार से स्नातक के नये सत्र में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी आरंभ की जा रही है. हद तो यह है कि पोर्टल मेंटनेंस के बीच ही विश्वविद्यालय द्वारा पैट के लिए भी आवेदन लिया जा रहा है.

कहते हैं अधिकारी

एमयू के पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि पोर्टल को कुछ हद तक ठीक कर लिया गया है, जबकि मेंटनेंस किया जा रहा है. पोर्टल पूरी तरह ठीक होने के बाद स्नातक सेमेस्टर-2 सहित अन्य सत्रों के शैक्षणिक प्रक्रियाओं की तिथि को विस्तारित किया जायेगा.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन