साढ़े नौ घंटे विलंब से पहुंची नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल

Published at :16 Sep 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
साढ़े नौ घंटे विलंब से पहुंची नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल

नई दिल्ली से चलकर भागलपुर जाने वाली 03484 डाउन फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को लगभग 9:30 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य नियमित ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. नई दिल्ली से चलकर भागलपुर जाने वाली 03484 डाउन फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को लगभग 9:30 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य नियमित ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ. जानकारी के अनुसार 03484 डाउन नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 3:08 बजे था. इस ट्रेन को लगभग 3 घंटे के लिए नई दिल्ली से रीशेड्यूल किया गया था. जो जमालपुर तक 9:30 घंटे लेट चलने लगी और अपराह्न 12:45 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 03475 अप खगड़िया-जमालपुर डेमू ट्रेन रविवार की संध्या 19:00 के बजाय रात्रि 23:05 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण जमालपुर से कुल के लिए रवाना होने वाली 03479 डेमू ट्रेन भी अपने निर्धारित समय रात्रि 20:00 के बजाय 23:10 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. हावड़ा से जयनगर जाने वाली 13031 अप एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. जबकि कामाख्या से दिल्ली जा रही 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे के बजाय 9:35 बजे जमालपुर पहुंची. 12253 डाउन बेंगलुरु-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 739 बजे से लगभग 2 घंटा विलंब से चलकर 9:25 बजे जमालपुर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन