जीएनएम छात्रा स्नेहा के मिसिंग पर रहस्य बरकरार, गिरफ्तार युवक को रिमांड पर लेने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
जीएनएम छात्रा स्नेहा के मिसिंग पर रहस्य बरकरार, गिरफ्तार युवक को रिमांड पर लेने की तैयारी

फियासराय थाना पुलिस तकनीकी अनुसंधान के क्रम में लड़की को ढूढ़ते-ढूढ़ते पूर्णिया पहुंची

विज्ञापन

– मुंगेर पुलिस एक बार फिर स्नेहा की खोज में जायेंगी पूर्णिया, खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज

मुंगेर

भागलपुर में जीएनएम की पढ़ाई करने निकली मुंगेर की छात्रा स्नेहा के मिसिंग पर अब भी रहस्य बरकरार है. जबकि टेक्निकल एवीडेंस के बल पर पूर्णिया से गिरफ्तार युवक को पूछताछ के लिए मुंगेर पुलिस जेल से रिमांड पर लेने की न्यायिक तैयारी शुरू कर लिया है. इतना ही नहीं मुंगेर पुलिस फिर पूर्णिया जायेगी. जो गिरफ्तार युवक के ठिकानों और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालेंगी. इधर छात्रा के परिजन अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं.

सफियासराय थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी मसोमात किरण देवी ने 21 जनवरी को अपनी 25 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. जिसमें उसने कही थी कि 17 जनवरी को उसकी बेटी स्नेहा घर से भागलपुर के लिए निकली. जो वहां रहकर जीएनएम की पढ़ाई करती है. लेकिन 19 जनवरी से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है. जिसके बाद सफियासराय थाना पुलिस तकनीकी अनुसंधान के क्रम में लड़की को ढूढ़ते-ढूढ़ते पूर्णिया पहुंची. पुलिस ने सीडीआर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पूर्णिया जिला निवासी नीरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया. लेकिन लड़की नहीं मिली. जबकि गिरफ्तार नीरज ने प्रेम प्रसंग की बात तो स्वीकार किया. लेकिन लड़की के बारे में कुछ नहीं बताया.

नीरज को रिमांड पर लेगी पुलिस, जांच करने जायेगी पूर्णिया

पुलिस ने भले ही टेक्निकल एवीडेंस के आधार पर पूर्णिया से नीरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया. लेकिन उससे लड़की के संबंध में कुछ भी उगलवा नहीं सकी. जबकि जिस सीडीआर के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई, उसके अनुसार तीन माह में स्नेहा और नीरज के बीच 198 बार बातचीत हुई थी. जबकि 17 से 19 जनवरी के बीच दोनों का मोबाइल लोकेशन एक ही मिला था. अब मुंगेर पुलिस एक बार पुन: गिरफ्तार नीरज के रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. इतना ही नहीं पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि स्नेहा को न सिर्फ पूर्णिया में देखा गया है, बल्कि उसने कई दुकानदारों को अपने पे-फोन से सामान की खरीदारी करने पर राशि का भुगतान भी किया है. मुंगेर पुलिस की एक टीम भी पूर्णिया जा रही है, जो गिरफ्ता�� युवक के ठिकानों पर छापेमारी और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर स्नेहा का पता लगायेंगी. पुलिस को शंका है कि नीरज ने लड़की को या तो कहीं छिपा रखा है अथवा उसके साथ अनहोनी घटना को अंजाम दे दिया है. इधर लड़की की बरामदगी नहीं होने से परिजन भी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मिसिंग छात्रा का अब तक पता नहीं चल पाया. गिरफ्तार नीरज को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाना है. जिसको लेकर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जबकि पुलिस की एक टीम को पुन: लड़की की बरामदगी के लिए पूर्णिया भेजा जा रहा है. जो सीसीटीवी फुटेज से लड़की का पता लगायेंगी.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन