मुंगेर का बेटा गौतम सिंह ने संभाला झारखंड में नाबार्ड के प्रमुख महाप्रबंधक का कार्यभार

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर का बेटा गौतम सिंह ने संभाला झारखंड में नाबार्ड के प्रमुख महाप्रबंधक का कार्यभार

मुंगेर का बेटा गौतम सिंह ने झारखंड में नाबार्ड के प्रमुख महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर का बेटा गौतम सिंह ने झारखंड में नाबार्ड के प्रमुख महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है. वे अपने तीन दशकों से अधिक के कैरियर में ग्रामीण विकास और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. नए सीजीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे नाबार्ड के बिहार क्षेत्रीय कार्यालय में जिला विकास प्रबंधक (DDM), उप महाप्रबंधक और महाप्रबंधक जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी सेवाएं दी है. विदित हो कि मुंगेर जिले के बेकापुर निवासी गौतम सिंह बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नाबार्ड की प्रमुख योजनाओं जैसे ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (RIDF), प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (NRM), सतत कृषि और वित्तीय समावेशन से संबंधित कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया है. उन्होंने नवोन्मेषी परियोजनाओं और डिजिटल वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा दिया है. उनकी प्रमुख उपलब्धियों में “इंटरग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट “, जलवायु अनुकूल कृषि परियोजनाएं (IPACs), ग्रामीण विकास से जुड़ी सतत योजनाएं और क्रेडिट योजनाओं की निगरानी शामिल हैं. उनके नाबार्ड के प्रमुख महाप्रबंधक बनने पर मुंगेर के लोगों में प्रसन्नता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन