ePaper

बिहार को विकास के मामलों में नयी ऊंचाई प्रदान करेगा विजन डॉक्यूमेंट 2047 : आयुक्त

Updated at : 03 Dec 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार को विकास के मामलों में नयी ऊंचाई प्रदान करेगा विजन डॉक्यूमेंट 2047 :  आयुक्त

जिला पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

मुंगेर. प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047 न सिर्फ बिहार के विकास यात्रा को नयी ऊंचाई प्रदान करेगर, बल्कि विकसित बिहार के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा. वे मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से सभी छह जिले के जिला पदाधिकारी को संबोधित कर रहे थे. मौके पर मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में कहा गया कि बिहार सरकार राज्य की दीर्घकालीन विकास यात्रा को एक व्यवस्थित दिशा देने के उद्देश्य से बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047 का निर्माण किया जा रहा है. इस डॉक्यूमेंट में न सिर्फ राज्य की वर्तमान समस्याओं का समाधान खोजा जायेगा, बल्कि अगले 25 वर्षों में इसे देश के अन्य अग्रणी राज्यों के समानांतर ले जाने की रणनीति भी तैयार की जायेगी. डॉक्यूमेंट को 26 जनवरी 2025 को जारी करने का प्रस्ताव है. बैठक में मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलाधिकारी से राज्य के विकास में जिलों को किस तरह विकसित किया जाये तथा उसे कैसे एक नया मूर्त रूप दिया जाये, उस पर सबों से विचार मांगे गये. सबों ने अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में टीआइएसएस मुंबई के डॉ वेंकटेश, आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी देवव्रत मिश्रा, सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर बिपार्ड आर्यन गौतम, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, तेज किरण कंसल्टेंट टीआरआइ नई दिल्ली समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन