आज मुंगेर में छाया रहेगा कोहरा

Updated at : 01 Dec 2024 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

तापमान में लगातार गिरावट शुरू

विज्ञापन

मुंगेर. दिसंबर साल का वह माह होता है, जिसकी हर सुबह कुहासे की मोटी चादर में लिपटी नजर आती है. सर्द हवाओं की सरसराहट और ठंड रहती है. दिसंबर रविवार से शुरू हो गया, लेकिन आज कोहरा नहीं रहा. मौसम विभाग ने सोमवार को मुंगेर में घना कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है. यानी लोगों की सोमवार की सुबह कोहरे के साथ होने वाली है. जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम में ठंड बढ़ा रहता है. रविवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसमें सोमवार को और गिरावट दर्ज की जायेगी. मौसम विभाग ने बिहार के जिन 12 जिलों में सोमवार को कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसमें मुंगेर भी शामिल है. मुंगेर में 31.7 प्रतिशत कोहरा रहने का पूर्वानुमान किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन