ePaper

पहलगाम घटना के विरोध में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने किया आज मुंगेर बंद का आह्वान

Updated at : 25 Apr 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम घटना के विरोध में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने किया आज मुंगेर बंद का आह्वान

मुंगेर के सभी व्यवसायियों, वित्तीय संस्थानों एवं सभी शिक्षण संस्थानों से शनिवार को मुंगेर बंद का आह्वान किया.

विज्ञापन

मुंगेर

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में जहां हर धर्म व संप्रदाय के लोग आक्रोशित हैं वहीं लोग अब सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शित कर रहे. मुंगेर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने घटना पर दुख व आक्रोश व्यक्त करते हुए 26 अप्रैल शनिवार को मुंगेर बंद का आह्वान किया गया है. वहीं जमीयत उलेमा-ए-हिंद मुंगेर की ओर से शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकाला गया. जिसमें विभिन्न धर्म व संप्रदाय के लोगों ने भाग लिया.

पहलगाम घटना को लेकर मुंगेर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने शुक्रवार को एक आपात मीटिंग बुलाकर पहलगाम में मारे गए मृत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा की और रोष प्रकट किया. मुंगेर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने मुंगेर के सभी व्यवसायियों, वित्तीय संस्थानों एवं सभी शिक्षण संस्थानों से शनिवार को मुंगेर बंद का आह्वान किया. साथ ही सभी सामाजिक और राजनैतिक संगठनों सहित मुंगेर की समस्त जनता से बंद को सफल बनाने का अनुरोध किया है. आपातकालीन बैठक में मुंगेर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सचिव संतोष अग्रवाल, प्रवक्ता जय किशोर संतोष, मनोज जैन, रवि शंकर प्रसाद, देव प्रकाश, हेमंत सिंह, तारकेश्वर यादव,ललन ठाकुर, ऋषभ मिश्रा, संजय जालान, प्रभात कुमार, शरण पाहुजा, उदय कुमार, अभिषेक कुमार, चंचल जलान सहित अन्य उपस्थित थे.

————————————————————–

————————————————————–

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जमीयत उलेमा ए हिंद ने किया आक्रोश मार्च

फोटो संख्या -फोटो कैप्शन – 6. जमीयत उलेमा ए हिंद द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च

प्रतिनिधि, मुंगेर ———————–

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को जमीयत उलेमा ए हिंद मुंगेर के तत्वावधान में तोपखाना बाजार से आक्रोश मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला बुखारी ने किया. आक्रोश मार्च तोपखाना बाजार से निकला और नीलम चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार होते हुए राजीव गांधी चौक पहुंच कर समाप्त हुआ. मौलाना अब्दुल्लाह बुखारी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला आम इंसानियत पर हमला है. ऐसे आतंकियों को जल्द से जल्द भारत सरकार खोज कर सलाखों के पीछे भेजें. पाकिस्तान जैसे नापाक मुल्क ने हिंदुस्तान को अगर आंख उठाकर देखना भी चाहा तो हम हिंदुस्तानी उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम मुसलमान हैं और मुसलमान अपने ईमान व अपने देश से गलत समझौता कभी नहीं कर सकता. राजा कर्ण मीर कासिम समिति के अध्यक्ष ज़फर अहमद एवं जदयू अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राईन ने कहा कि आतंकियों के इस कुकृत्य पर मुंहतोड़ जबाव देने की जरूरत है. भारत सरकार से मांग करते हैं की ऐसे पाखंडी पाकिस्तान के आतंकियों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा ए मौत दे. आक्रोश मार्च में राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव, प्रमोद यादव, संजय पासवान, शिशिर कुमार लालू, राकेश मंडल, सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, सीपीआई सचिव दिलीप कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन