ePaper

स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक का मल्टीपरपस स्टॉल खुला

Updated at : 14 May 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक का मल्टीपरपस स्टॉल खुला

30 अप्रैल की मध्य रात्रि से जमालपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर बंद किया गया स्टॉल दोबारा खुल गया है.

विज्ञापन

जमालपुर. 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से जमालपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर बंद किया गया स्टॉल दोबारा खुल गया है. इस स्टाल के खुलने से जमालपुर से यात्रा आरंभ करने वाले या यात्रा समाप्त करने वाले रेल यात्रियों को राहत मिली है. जानकारी के अनुसार, जमालपुर रेलवे स्टेशन पर भोजनालय की व्यवस्था नहीं रहने के कारण रेल यात्रियों को खाने पीने के लिए खाद्य सामग्री नहीं मिल पाती है. ऐसे में मल्टीपरपज स्टॉल से हल्के खाद्य सामग्री तथा पीने का पानी मिलने से उन्हें बड़ी राहत पहुंचती है. बता दें कि 30 अप्रैल को जमालपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर स्थित एएच व्हीलर एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का स्टॉल को एग्रीमेंट पूरा होने के कारण बंद कर दिया गया था. जिससे प्रतिदिन को परेशानी हो रही थी. ऐसे में नए सिरे से नई एजेंसी को जमालपुर प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर मल्टीपरपज इंस्टॉल खोलने की अनुमति मिली है. बताया गया कि फिलहाल सबसे व्यस्त प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर अब दो स्टॉल काम करने लगा है, जबकि प्लेटफाॅर्म संख्या दो और तीन पर भी दो स्टॉल संचालित है. जल्द ही प्लेटफाॅर्म संख्या एक तथा प्लेटफाॅर्म संख्या दो और तीन पर एक-एक नया स्टॉल खुलेगा. जिसकी प्रक्रिया भी लगभग पूरी होने पर है. उल्लेखनीय है कि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नाश्ता और भोजन उपलब्ध करने वाला फूड प्लाजा लगभग 6 वर्षों से बंद है. जिससे रेलयात्रियों को छोटे-छोटे स्टॉल के सहारे ही अपना गुजारा करना पड़ रहा है. जमालपुर के कमर्शियल एंड मार्केटिंग इंस्पेक्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर तान्या इंटरप्राइजेज को स्टॉल चलने की अनुमति मिली है. जल्द ही प्लेटफाॅर्म संख्या एक और प्लेटफाॅर्म संख्या दो तथा तीन पर एक-एक नया स्टॉल खोला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन