मुंगेर जिले के विद्यार्थियों के लिए दो मई को लगेगा एमयू में छात्र दरबार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर जिले के विद्यार्थियों के लिए दो मई को लगेगा एमयू में छात्र दरबार

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने जिला मुख्यालय मुंगेर के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिये 2 मई को छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने जिला मुख्यालय मुंगेर के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिये 2 मई को छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज के विद्यार्थियों के लिये 2 मई को छात्र दरबार का आयोजन विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में आयोजित किया जायेगा. छात्र दरबार का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया जायेगा. इस दौरान मुंगेर जिले के विद्यार्थी अपनी समस्या को लेकर छात्र दरबार में शामिल होंगे. वही विश्वविद्यालय की सूचना में कहा गया है कि एमयू के अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों के विद्यार्थियों के लिये जल्द ही छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा. जिसकी सूचना भी जारी की जायेगी. विदित हो कि पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा 25 मार्च को छात्र दरबार आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था. जिसे लेकर एमयू के अंतर्गत आने वाले पांच लियों के लगभग 700 विद्यार्थियों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायी थी. हालांकि, विश्वविद्यालय द्वारा अपरिहार्य कारणों से 25 मार्च को होने वाले छात्र दरबार को स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद अब मुंगेर जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिये 2 मई को छात्र दरबार का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन