आज से तीन दिनों का अवकाश, 18 को खुलेंगे एमयू के कार्यालय व कॉलेज
Author Rana gauri shan
Updated:
विज्ञापन

16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेजों में रहेगा अवकाश
विज्ञापन
आज मनाया जायेगा विश्वविद्यालय व कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस
प्रतिनिधि, मुंगेरमुंगेर विश्वविद्यालय व कॉलेजों में शुक्रवार से तीन दिनों का अवकाश रहेगा. इसके बाद 18 अगस्त सोमवार को विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे. हालांकि शुक्रवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस होने के कारण एमयू मुख्यालय व कॉलेजों में तिरंगा फहराया जायेगा.बता दें कि शुक्रवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को लेकर एमयू व कॉलेजों में तिरंगा फहराया जायेगा. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय व कॉलेजों में अन्य कोई कार्य नहीं होगा. इसके बाद 16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेजों में अवकाश रहेगा. 17 अगस्त को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश को लेकर एमयू के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. इसके बाद 18 अगस्त सोमवार से विश्वविद्यालय के कार्यालय व सभी कॉलेज सुचारू रूप से खुल जायेंगे.आज मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
एमयू व उसके सभी कॉलेजों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. इसमें शुक्रवार को पूर्वाह्न 8.30 बजे कुलपति आवास पर ध्वजारोहण होगा. जबकि 9.30 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति तिरंगा झंडा फहरायेंगे. इसमें एमयू के एनएसएस स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










