खुद को ठगा महसूस कर रहे एमयू के कर्मचारी

Updated at : 01 Sep 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

विश्वविद्यालय के वित्त विभाग के कर्मी गोपाल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सीनेट चुनाव के नाम पर संघ के एक नेता का साथ देने वाले कर्मचारी अब सीनेट चुनाव टलने के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय कोशी कॉलेज, खगड़िया के कर्मचारी सह विश्वविद्यालय के वित्त विभाग के कर्मी गोपाल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सीनेट चुनाव के नाम पर संघ के एक नेता का साथ देने वाले कर्मचारी अब सीनेट चुनाव टलने के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीनेट चुनाव टल गया और इस पर कर्मचारी संघ की खामोशी अब कई सवाल पैदा कर रहा है. दरअसल जब सीनेट चुनाव सितंबर में कराने की घोषणा हुई थी, तब संघ के एक नेता के कारण कर्मचारी संघ ने काफी हाय-तौवा मचाया था और चुनाव 20 अगस्त से पहले कराने के लिए आंदोलन तक कर डाला था. इसके लिये विश्वविद्यालय को बंद भी किया गया था, लेकिन अब जब चुनाव स्थगित हो गया तो संघ पूरी तरह खामोश है. उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि संघ का एक नेता, एक पूर्व अधिकारी की कृपा से सीनेट चुनाव जीतना चाहते थे. अब वह अधिकारी नहीं रहे, इसलिए अब उन्हें सीनेट चुनाव जीतने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है. सीनेट चुनाव जीतने के लिए कर्मचारियों के वोट पर भरोसा करना चाहिए. किसी अधिकारी के दम पर अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश करने वाला कभी भी कर्मचारी का भलाई नहीं कर सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन