ePaper

Bihar News: मुंगेर में डूबने से मां-बेटा और किशोरी की मौत, करमा पूजा पर हुआ दर्दनाक हादसा

Updated at : 03 Sep 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
munger death

सांकेतिक फोटो

Bihar News: मुंगेर में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मां-बेटा और एक बच्ची शामिल है. करमा पूजा के दिन घर में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Bihar News: करमा-धरमा पूजा के दौरान मुंगेर में दर्दनाक हादसा हुआ. एकसाथ तीन लोगों की मौत डूबने से हो गयी. घटना बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार पंचायत झौवाबहियार की है. मुंगेर में गंगा में इन दिनों जबरदस्त उफान है. बुधवार को मां-बेटा और एक किशोरी गहरे पानी में जाने से डूब गए. तीनों का शव बाहर निकाला गया.

तीनों शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला

बरियारपुर प्रखंड के झौवाबहियार में हुई घटना की सूचना मिलने पर हरिणमार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर आयी. हालांकि इससे पहले ग्रामीणों के ही सहयोग से मृतकों के शव को निकाला जा चुका था. पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया.

ALSO READ: Bihar News: नवादा में तालाब में नहा रहे 4 बच्चों की डूबने से मौत, एक लापता की खोज जारी

कैसे हुआ हादसा?

बताया जाता है कि करमा-धरमा पूजा को लेकर पासवान टोला निवासी मणिकांत पासवान का 14 वर्षीय पुत्र निशिकांत कुमार और उसकी मां 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी प्रमोद बासा ढाबा के पास नहाने के लिए गए थे. दोनों नहाने के दौरान गंगा के गहरे पानी में चले गए. जहां दोनों डूबने लगे और उनकी मौत हो गयी.

मां-बेटे के अलावे एक किशोरी की भी मौत

पासवान टोला नवासी रुदल पासवान की पुत्री 14 वर्षीय प्रिया कुमारी भी लक्ष्मी देवी और उसके बेटे के साथ नहा रही थी. वह भी गहरे पानी में चली गई. जिससे उसकी मौत हो गई. करमा-धरमा के दौरान बिहार के अलग-अलग जगहों से ऐसी अप्रिय घटना की बात सामने आयी है. नवादा में भी बुधवार को डूबने से 4 बच्चों की मौत हुई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन