अलग-अलग गांवों में मारपीट, 25 लोगों पर प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं को लेकर कुल 25 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं को लेकर कुल 25 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजदों को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रैनिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया. मामले में एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय यादव, चिरंजी शर्मा उर्फ राजू तथा जुगनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महादेवा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में संजीत कुमार सिंह ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नामजद आरोपितों में पप्पू यादव, भोलू यादव, अजय यादव, संजीत यादव, उमेश यादव तथा सुनील यादव शामिल है. इधर थाना क्षेत्र के चंपाचक गांव में भी मारपीट की घटना को लेकर पार्वती देवी ने 9 लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

अलग-अलग मारपीट मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसमें 25 लोगों नामजद किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रैनिया गांव में घटित घटना के तीन नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मुकेश कुमार केहरी, टेटियाबंबर थानाध्यक्षB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन