58 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ खगड़िया का नाबालिग धराया

रेल थाना जमालपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि जमालपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में स्थित एस्केलेटर के निकट से एक नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए हिरासत में ले लिया.
जमालपुर. रेल थाना जमालपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि जमालपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में स्थित एस्केलेटर के निकट से एक नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए हिरासत में ले लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से व्हिस्की के 58 पीस टेट्रा पैक बरामद किया गया. जिसके बाद उक्त नाबालिग को गिरफ्तार किया गया. जानकारी देते रेल थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग समीप के खगड़िया जिला का निवासी है. वह एक पिट्ठू बैग में शराब की खेप लेकर जमालपुर पहुंचा था और उसे खगड़िया जाना था, लेकिन ट्रेन नहीं रहने के कारण वह किसी ऑटो से वहां जाने की फिराक में लगा हुआ था. इसी दौरान रेल पुलिस की नजर उस पर पड़ गयी और उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शराब की तस्करी में संलिप्त महिलाओं और नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को बाल सुधार गृह भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




