63 बोतल शराब के साथ नाबालिग निरुद्ध
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 21 Nov 2025 10:57 PM
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर ने गुरुवार की देर संध्या बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल के मल्हीपुर वार्ड संख्या 10 के 17 वर्षीय किशोर को 63 बोतल विदेशी शराब के साथ निरुद्ध किया
विज्ञापन
जमालपुर
रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर ने गुरुवार की देर संध्या बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल के मल्हीपुर वार्ड संख्या 10 के 17 वर्षीय किशोर को 63 बोतल विदेशी शराब के साथ निरुद्ध किया. पोस्ट इंचार्ज राजीव नयन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गुरुवार को अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया था. जिस दौरान जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक को संदीप व्यवस्था में काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ बैठा हुआ पाया गया. सुरक्षा कर्मियों को देखकर वह स्टेशन से बाहर जाने लगा. जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक कर उससे पूछताछ की. साथ ही उसके बैग की जांच की गयी. जिससे 53 बोतल विदेशी शराब बरादम की गयी. इसमें 180 एमएल 23 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की, 180 एमएल का ही 19 बोतल व्हाइट फिनेस्ट इंटरनेशनल व्हिस्की और 21 बोतल व्हाइट मैजिक टैंगो बरामद की गई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया. जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना जमालपुर को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










