राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने नौ सूत्री मांग को लेकर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने नौ सूत्री मांग को लेकर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

शनिवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के जमालपुर आगमन पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने उन्हें नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

जमालपुर. शनिवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के जमालपुर आगमन पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने उन्हें नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने जमालपुर जुबली वेल से स्टेशन होते हुए कारखाना गेट संख्या छह तक की सड़क का चौड़ीकरण करने, ईस्ट कॉलोनी के तरफ से स्टेशन जाने के लिए रास्ता देते हुए सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण करने, जुबली वेल की तरफ से स्टेशन जाने का एक अलग रास्ता देने, दौलतपुर स्थित वाई लेग पर दौलतपुर हॉल्ट बनाने, सफिया बाद हॉल्ट को पुनर्जीवित करने, रेलवे अस्पताल पुराना माल गोदाम एवं खाली पड़े लोको कॉलोनी परिसर में रेल प्रशासन द्वारा अपने खर्चे पर दुकानों का स्टाल बनाकर लीज पर आम जनता को देने की मांग की. उन्होंने अंग्रेजों के समय से चला आ रहा छोटी पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण करने की भी मांग की, क्योंकि यह पुल शहर के पश्चिमी छोर को पूर्वी छोर से जोड़ता है. इसके अतिरिक्त बरियारपुर से मननपुर वाया खड़गपुर-लक्ष्मीपुर की स्वीकृत रेल लाइन का निर्माण जल्द से जल्द करने, रेल मंत्री रहते लाल यादव द्वारा घोषित सुल्तानगंज-देवघर वाया असरगंज-तारापुर-संग्रामपुर के नए रेल लाइन के लिए फंड मुहैया करने और भागलपुर-जमालपुर मुंगेर के लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन, मुंगेर गंगा नदी पर डबल लाइन ब्रिज बनाने एवं जमालपुर और मुंगेर में प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने की मांग की. मौके पर बमबम यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन