दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, धूप निकलने के बावजूद कनकनाहट भरी ठंड का कहर जारी

Updated at : 08 Jan 2026 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, धूप निकलने के बावजूद कनकनाहट भरी ठंड का कहर जारी

दोपहर 12 बजे के बाद एक बार फिर धूप खिली,

विज्ञापन

– अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री पहुंचा शहर का तापमान

मुंगेर

पिछले दो दिनों से धूप निकलने के बावजूद शीतलहर के कारण शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है. जिसके कारण धूप निकलने के बाद भी लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं मिल रही. इस बीच गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही पूरे दिन 20 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी रहा.

खिली धूप, बावजूद गिरा गिरा तापमान

पिछले दो दिनों से लगातार धूप निकलने के बाद गुरूवार की सुबह एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला दिखा. आसामन में छाये बादल और आंशिक कोहरे के कारण दोपहर 12 बजे तक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा कहर ढ़ाती रही. हलांकि दोपहर 12 बजे के बाद एक बार फिर धूप खिली, बावजूद शहर का अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. इस बीच तेज पछुआ हवा के कारण पूरे दिन शीतलहर का कहर जारी रहा. गुरूवार को न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि तेज हवा के कारण इस दौरान लोगों को 6 डिग्री सेल्सियस ठंड का एहसास होता रहा.

कनकनाहट भरी ठंड ने बढ़ायी मुसीबत

यूं तो गुरूवार को सुबह कोहरे और शीतलहर के बाद दोपहर के समय धूप निकली, लेकिन इसके बावजूद लोगों को कनकनाहट भरी ठंड से राहत नहीं मिली. हाल यह था कि तेज पछुआ हवा के कारण धूप में भी लोगों को कनकनाहट भरी ठंड से राहत नहीं मिल रही थी. हलांकि इसके बाद भी कंपकंपाती ठंड के बीच लोग धूप का आंनद उठाते दिखे. जबकि बाजार में भी दोपहर के समय रौनक देखने को मिली, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर कनकनाहट भरी ठंड और शीतलहर के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे.

———————————————————

बॉक्स

———————————————————-

कल से बढ़ेगा अधिकतम तापमान, न्यूनतम में होगी गिरावट

मुंगेर : मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वही न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जिससे शुक्रवार को भी कंपकंपाती ठंड का कहर जारी रहेगा. जबकि शनिवार से शहर के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जायेगी. हलांकि इस बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. जिसके कारण शाम व रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से शहर का अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन