कुआं में गिरने से विवाहिता की मौत, परिजनों में कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 10:16 PM
chaos among family members
हवेली खड़गपुर . शामपुर सहायक थाना क्षेत्र गोबड्डा गांव में मंगलवार को कुआं में गिरने से एक विवाहिता की माैत हो गयी. घटना के बाद शामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. इधर महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि गोबड्डा गांव के पासवान टोला निवासी गब्बर पासवान की 25 वर्षीय पुत्री निशा देवी घर के समीप स्थित कुआं पर पानी भरने गयी थी. कुआं से पानी निकालने के क्रम में वह असंतुलित होकर कुंआ में गिर पड़ी. जिसके बाद परिजन व ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद महिला को कुआं से बाहर निकाला. लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और चैती दुर्गापूजा व रामनवमी का त्योहार मातम में बदल गया. मृतका अपने पीछे एक पांच वर्ष के पुत्र को छोड़ गई. वहीं इस घटना से ग्रामीण गमगीन हैं और इसे दर्दनाक घटना बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










