सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव मुंगेर यूनियन की वार्षिक बैठक रविवार को कॉमरेड डीपी राय की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव मुंगेर यूनियन की वार्षिक बैठक रविवार को कॉमरेड डीपी राय की अध्यक्षता में हुई. जहां यूनिट सेक्रेट्री अमित नंदन ने यूनिट की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. जिसमें एक साल में मुंगेर यूनिट द्वारा संगठन के कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक के माध्यम से संगठनिक ढांचों को और मजबूत करने, सेल्स प्रमोशन के क्षेत्र में लगे कर्मकारों को बेहतर माहौल देने एवं अपने परिवार के साथ अच्छे माहौल में जीवन यापन करने का संकल्प व्यक्त किया गया. कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने संगठन के एक साल के वित्तीय लेखा-जोखा को प्रस्तुत किया. इस दौरान राज्य सचिव पीकू वर्मा ने सदस्यों का ज्ञानवर्धन एवं उत्साह को जगाने का सफल प्रयास किया. साथ ही दवा उद्योग में लगे कर्मकारों के अधिकारियों के हनन एवं मौका परस्त नीतियों के प्रति के आगाह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन