अस्पताल में बढ़ रहे चोरी को लेकर प्रबंधन सख्त, सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी तय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में बढ़ रहे चोरी को लेकर प्रबंधन सख्त, सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी तय

सदर अस्पताल में आये दिन बढ़ रहे चोरी के मामलों को लेकर अस्पताल प्रबंधन सख्त हो गया है.

विज्ञापन

अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों के लिये बनाया गया नया ड्यूटी रोस्टर मुंगेर. सदर अस्पताल में आये दिन बढ़ रहे चोरी के मामलों को लेकर अस्पताल प्रबंधन सख्त हो गया है. इसके लिये सिविल सर्जन डॉ राजू के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षाकर्मियों का नया ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है. साथ ही सभी सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी भी तय की गयी है. अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन ने बताया कि सदर अस्पताल में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है. जिसकी कॉपी सभी कार्यालय में दी गयी है. इसके अतिरिक्त सभी सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी भी तय की गयी है. उन्होंने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिस सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी जिस स्थल पर होगी. वहां की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित सुरक्षाकर्मी की होगी. कार्य में लापरवाही बरते जाने पर सुरक्षा एजेंसी पर कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि बीते माह जहां सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड, नेत्र वार्ड, प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में लगे एसी के गैस वायर की चोरी कर ली गयी थी. वही इसी माह डायलिसिस सेंटर के पीछे के गेट को भी अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया था, जबकि नये पोस्टमार्टम हाउस में लगे मोटर और बिजली के वायर की चोरी भी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी थी.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन