26 से डीजे कॉलेज में आरंभ होगी एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
26 से डीजे कॉलेज में आरंभ होगी एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 की परीक्षा

जल्द ही एडमिट कार्ड किया जायेगा जारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षा 26 नवंबर से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर लेगा. उक्त सत्रों की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार मंडल ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 की परीक्षा 26 नवंबर से ली जायेगी, जो छह दिसंबर तक होगी. वहीं परीक्षा को लेकर आरडी एंड डीजे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं वाइवा की परीक्षा 13 और 14 नवंबर को होगी. इसमें 13 नवंबर को सेमेस्टर-4 का वाइवा होगा. जबकि 14 नवंबर को सेमेस्टर-6 का वाइवा होगा. इधर विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिए परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है. इसमें एलएलबी सेमेस्टर-2 में जहां कुल 165 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. वहीं एलएलबी सेमेस्टर-4 में 170 तथा एलएलबी सेमेस्टर-6 में 145 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. ये 26 नवंबर से आरंभ होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन