आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर 26 नवंबर से होगी एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 की परीक्षा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर 26 नवंबर से होगी एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 की परीक्षा

13 नवंबर को सेमेस्टर-4 का वाइवा होगा. जबकि 14 नवंबर को सेमेस्टर-6 का वाइव होगा.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षा 26 नवंबर से आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर ली जायेगी. हलांकि विश्वविद्यालय द्वारा 20 नवंबर तक उक्त सत्र के लिये परीक्षा फॉर्म भरवाया जा रहा है. जिसके बाद उक्त सत्रों की परीक्षा के लिये विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 की परीक्षा 26 नवंबर से ली जायेगी. जो 6 दिसंबर तक होगी. वहीं परीक्षा को लेकर आरडी एंड डीजे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं वाइवा की परीक्षा 13 और 14 नवंबर को होगी. जिसमें 13 नवंबर को सेमेस्टर-4 का वाइवा होगा. जबकि 14 नवंबर को सेमेस्टर-6 का वाइव होगा.

————————–

बॉक्स

—————————-

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

26.11.2025 सेम-2 भारतीय न्याय संहिता सेम-6 लॉ ऑफ टेक्सेशन

27.11.2025 सेम-4 भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता

28.11.2025 सेम-2 कांस्टीट्यूशन लॉ सेम-6 इनवाइरोमेंटल लॉ

29.11.2025 सेम-4 पब्लिक इंटरनेशनल लॉ

1.12.2025 सेम-2 हिंदू लॉ सेम-6 लेबर लॉ

2.12.2025 सेम-4 कंपनी लॉ

4.12.2025 सेम-2 वुमन एंड चिलड्रेन लॉ सेम-6 लैंड टेन्योर

5.12.2025 सेम-4 ह्यूमिनिटेरियन एंड रिफ्यूजी लॉ

6.12.2025 सेम-2 जनरल अंग्रेजी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन