शुद्ध मन व श्रद्धा भाव से कथा सुनने से ही फल की होती है प्राप्ति : शिवम
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 8:39 PM
भोलेनाथ की स्तुति व भजनों से हुई कथा की शुरुआत
नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
असरगंज. वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक शिवम मिश्रा ने कहा कि कथा का श्रवण शुद्ध मन व श्रद्धा भाव से करना चाहिए, तभी इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है. वे गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र के राज बनेली दुर्गा मंदिर परिसर में छठ पूजा समारोह समिति जलालाबाद नवयुवक संघ के तत्वावधान में सूर्य मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के पहले दिन कथा सुना रहे थे. कथा की शुरुआत भोलेनाथ की स्तुति और भजनों से हुई. इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा.कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा, उनके सरल स्वभाव व भक्तों पर कृपा का विस्तार से वर्णन किया. इसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गये. कथा का समापन आरती से हुआ. पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश बिंद ने बताया कि नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के दौरान प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें. मौके पर छठ पूजा समारोह समिति के अध्यक्ष दिनेश बिंद, सचिव पप्पू लहरी, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार बिंद, उपाध्यक्ष विजय शंकर उपाध्याय उर्फ नेताजी, उप सचिव दिलीप पोद्दार, उप कोषाध्यक्ष कृष्णानंद गुप्ता सहित राजेश कुमार दास, बबलू साह, कपिल देव चौधरी, गौतम लहरी सहित कई बुद्धिजीवी व समाजसेवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










