बर्तन दुकान से चल रहा था शराब का धंधा, दुकानदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बर्तन दुकान से चल रहा था शराब का धंधा, दुकानदार गिरफ्तार

दुकान से पुलिस ने 45 बोतल में कुल 8 लीटर विदेशी शराब की बरामद

विज्ञापन

मुंगेर. शहर के गांधी चौक पर बर्तन दुकान से शराब का धंध संचालित करते दुकानदार विक्रम कुमार डोलू को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दुकानदार शहर के गुलजार पोखर का रहने वाला है. दुकान से पुलिस ने 45 बोतल में कुल 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि गांधी चौक पर एक बर्तन की दुकान से शराब का धंधा होता है. पुलिस ने बर्तन की दुकान में छापेमारी की. इस दौरान दुकान से मैकडबल कंपनी की 375 एमएल की कुल 45 बोतल शराब बरामद हुई. पुलिस ने तत्काल दुकान का संचालन कर रहे गुलजार पोखर निवासी विक्रम कुमार उर्फ डोलू को गिरफ्तार कर लिया, जो गुलजार पोखर का रहने वाला है. हालांकि गिरफ्तार दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में किसी ने शराब भरा बैग फेंक दिया था. शराब उसका नहीं है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाने में संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार दुकानदार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन