ePaper

काली पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य, डीजे व राजनीतिक झांकी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Updated at : 16 Oct 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
काली पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य, डीजे व राजनीतिक झांकी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहकर ही पूजा संपन्न किया जाएगा.

विज्ञापन

* जमालपुर की काली प्रतिमाओं का 22 अक्तूबर को होगा विसर्जन जमालपुर दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करने को लेकर गुरुवार को आदर्श थाना जमालपुर में शांति समिति की बैठक हुयी. जिसमें पूजा समिति, केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये. अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की. उन्होंने कहा कि इस वर्ष काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू रहेगा, इसलिए उत्सव के माहौल में भी आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहकर ही पूजा संपन्न किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जहां-जहां माता काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है. वहां के पूजा समिति को इसके लिए थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. पूजा के दौरान पूजा समिति अपने स्तर से पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखेंगे तथा उत्तम चरित्र वाले कार्यकर्ता को भी पर्याप्त संख्या में रखेंगे. पूजा पंडाल में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे. विसर्जन जुलूस भी नियमानुसार शांतिपूर्वक निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान शराब पीकर पाये जाने वाले स्वयंसेवक या कार्यकर्ता के साथ पूजा समिति के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार काली प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की राजनीतिक झांकी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. ऐसा करने वाले पूजा समिति के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. जमालपुर की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा 22 अक्तूबर की रात्रि नियमानुसार निकल जाएगी. जमालपुर शहर में जगत जननी मां काली की प्रतिमा 19 स्थान पर स्थापित की जाती है. जिनमें से 17 प्रतिमाओं का विसर्जन मुंगेर गंगा घाट पर किया जाता है. जबकि शेष दो प्रतिमाओं में से एक का विसर्जन काली पहाड़ी नहर और दूसरे का विसर्जन गंगटी पोखर में किया जाता है. मौके पर पार्षद मुकेश कुमार शर्मा, कारे मंडल, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, विनोद मंडल, नीरज कुमार पासवान, रूपेश कुमार, संजीवन कुमार, राज गुप्ता उर्फ चिंटू, राजन मंडल, बजरंगी कुमार, सुधांशु कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन