स्नातक सेमेस्टर-1 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

सत्र में पूर्व से मिलाकर अबतक कुल 35,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये दोबारा परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 जनवरी से आरंभ की गयी है. जिसमें उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों को 9 जनवरी तक 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में पूर्व से मिलाकर अबतक कुल 35,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 29,746, विज्ञान संकाय में 4,990 तथा वाणिज्य संकाय में अबतक कुल 341 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

——————————-

पीजी सेमेस्टर-3 में कुल 2,576 नामांकन

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-25 और सत्र 2022-24 पीजी के सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण व प्रमोटेड विद्यार्थियों के लिये 6 जनवरी से दोबारा नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी थी. जिसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराते हुये 7 जनवरी तक नामांकन का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. वही उक्त सत्र में कुल 2,576 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 2,083, विज्ञान संकाय में 385 तथा वाणिज्य संकाय में 108 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया.

———————————-

पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक 105 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 के लिये 6 जनवरी से परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें सत्र 2024-26 के नियमित विद्यार्थियों सहित सत्र 2023-25 व सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 8 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 9 एवं 10 जनवरी को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में नियमित व बैकलॉग के अबतक कुल 105 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. इसमें कला संकाय में 81, विज्ञान संकाय में 17 तथा वाणिज्य संकाय में 7 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन