स्नातक पार्ट-3 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल तक

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल तक

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. इसमें बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 14 मई तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 15 और 16 मई को विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से पोर्टल खोला गया है. जिसमें विद्यार्थियों को 14 मई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जबकि 15 और 16 मई को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 15,178 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 13,340, विज्ञान संकाय में 1,612 तथा वाणिज्य संकाय में 226 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन