स्नातक सेमेस्टर-2 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Updated at : 16 Jun 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 28 मई से भराया जा रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 28 मई से भराया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 17 जून तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी, लेकिन एमयू और कॉलेजों में रविवार से तीन दिनों तक अवकाश घोषित हो चुका है. ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा 19 जून को विश्वविद्यालय खुलने के बाद उक्त सत्र के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित किया कर सकता है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने के पश्चात कुलपति के आदेशानुसार इससे संबंधित निर्णय लिया जायेगा. जिसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

19 जून को खुलेंगे एमयू व कॉलेज

मुंगेर. एमयू मुख्यालय में रविवार से अगले तीन दिनों तक अवकाश घोषित हो चुका है. इस कारण विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद हैं. बता दें कि रविवार को जहां साप्ताहिक अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. वहीं सोमवार और मंगलवार को बकरीद को लेकर एमयू मुख्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. इसके बाद 19 जून बुधवार से एमयू मुख्यालय के सभी कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

एलएलबी में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि समाप्त

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 6 जून से भराया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर 14 से 16 जून तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि रविवार हो गयी. इधर, एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक लगभग 175 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जबकि सेमेस्टर-3 में लगभग 147 तथा सेमेस्टर-5 में लगभग 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन