ePaper

पीजी सेमेस्टर-एक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, कल से ऑन-द-स्पॉट नामांकन

Updated at : 15 Dec 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-एक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, कल से ऑन-द-स्पॉट नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिए ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ करने के पूर्व दोबारा आवेदन के लिए पोर्टल खोला है

विज्ञापन

ऑन-द-स्पॉट नामांकन के तहत 19 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम समय

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिए ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ करने के पूर्व दोबारा आवेदन के लिए पोर्टल खोला है. जिसमें उक्त सत्र में नामांकन को इच्छुक वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाये थे. वैसे विद्यार्थियों को आवेदन का मौका दिया गया है. जबकि 17 दिसंबर बुधवार से उक्त सत्र के लिए ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में रिक्त सीटों पर 17 दिसंबर से ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ करेगी. इसमें पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर विद्यार्थी पीजी विभाग या पीजी सेंटर में रिक्त सीटों को बुक करते हुए 18 दिसंबर तक नामांकन ले सकेंगे. जबकि नामांकन के बाद विद्यार्थियों को 19 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. उक्त सत्र में नामांकन को लेकर विद्यार्थी स्नातक पार्ट-3 के टीआर, अंक पत्र या वेब कॉपी के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. जबकि आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपना आपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा. जबकि 17 दिसंबर पूर्वाह्न 11 बजे से ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के तहत सीट बुक करते हुए नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

उक्त सत्र में कुल 3,059 नामांकन, 2,952 रजिस्ट्रेशन

विदित हो कि एमयू के पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर कुल 5,495 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें से अबतक जारी तीन मैरिट लिस्ट में कुल 4,256 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसमें जहां पहले मैरिट लिस्ट में 3,560, दूसरे मैरिट लिस्ट में 351 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. तीसरे मैरिट लिस्ट में 165 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इधर उक्त सत्र में तीनों मैरिट लिस्ट में कुल 3,059 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 2,371, विज्ञान संकाय में 586 तथा वाणिज्य संकाय में 102 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. उक्त सत्र में अबतक कुल 2,952 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 2,293, विज्ञान संकाय में 559 तथा वाणिज्य संकाय में 100 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन