ePaper

स्नातक सेमेस्टर-3 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

Updated at : 19 Nov 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

18 नवंबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हुई थी आरंभ

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए 18 नवंबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की थी. इसमें विद्यार्थियों को 20 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 18 से 20 नवंबर के बीच रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक पूर्व से मिलाकर कुल 40,324 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इसमें कला संकाय में 34,524, विज्ञान संकाय में 5,359 तथा वाणिज्य संकाय में 441 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है.

आज होगी लिट्रेचर एंड लॉ की होगी स्पेशल क्लास

मुंगेर. एमयू के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को स्पेशल क्लास आयोजित होगा. इसमें एमयू के डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों की क्लास लेंगे. कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 20 नवंबर को स्पेशल क्लास होगी. उन्होंने बताया कि कॉलेज द्वारा कई सालों से लगातार विशेष अतिथियों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाता रहा है. वे स्पेशल क्लास लेते हैं. कॉलेज में अबतक कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, ओएसडी डॉ प्रियरंजन तिवारी सहित कई अधिकारी वक्ता के रूप में स्पेशल क्लास ले चुके हैं.

पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए 18 नवंबर से रजिस्ट्रेशन को लेकर दोबारा पोर्टल खोला है. इसके लिये विद्यार्थियों को 20 नवंबर तक का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 18 से 20 नवंबर के बीच संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं जिन छात्र-छात्राओं ने अबतक अपना सीएलसी या माइग्रेशन अबतक जमा नहीं किया है. वैसे विद्यार्थी अपना संबंधित दस्तावेज जमा कर देंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक पूर्व से मिलाकर कुल 3,402 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इसमें कला संकाय में 2,750, विज्ञान संकाय में 501 तथा वाणिज्य संकाय में 151 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

कल से स्नातक सेमेस्टर-1 का भराएगा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू सीबीसीएस के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म 21 नवंबर से भराएगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 21 से 28 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है. 29 और 30 नवंबर को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त

मुंगेर. एमयू ने अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर के लिए सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर से आरंभ की थी. इसमें विद्यार्थियों को 19 नवंबर तक नामांकन का समय दिया गया था. इसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 2,956 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि नामांकन का कुल आंकड़ा लिया जा रहा है. जल्द ही विस्तारित करने को लेकर दोबारा तिथि घोषित कर दी जायेगी. इधर उक्त सत्र के कला संकाय में अंतिम तिथि तक कुल 2,416, विज्ञान संकाय में 438 तथा वाणिज्य संकाय में 102 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन