पीजी सेमेस्टर-1 के लिए पहले मैरिट लिस्ट के नामांकन व रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 के लिए पहले मैरिट लिस्ट के नामांकन व रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो जायेगी.

विज्ञापन

– आज दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को ही कल मिलेगा शुल्क जमा करने का मौका मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये 24 नवंबर से नामांकन और रजिस्ट्रेशन आरंभ किया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को अपने संबंधित विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन के लिये 27 नवंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो जायेगी. हलांकि गुरूवार को दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को ही केवल 28 नवंबर को नामांकन अथवा रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का मौका दिया जायेगा. बता दें कि एमयू ने अपने पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी पहले मैरिट लिस्ट में कुल 3560 विद्यार्थियों का चयन किया है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये पहले 17 से 22 नवंबर तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया था. जिसके बाद दोबारा 24 से 27 नवंबर तक नामांकन और रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो जायेगी. हलांकि अंतिम दिन गुरूवार को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को ही 28 नवंबर को ऑनलाइन नामांकन व रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,544 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,955, विज्ञान संकाय में 497 तथा वाणिज्य संकाय में 92 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि 2,298 विद्यार्थियों ने अबतक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 1,808, विज्ञान संकाय में 411 तथा वाणिज्य संकाय में 79 विद्यार्थी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन