20 मई तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन का समय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
20 मई तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन का समय

विश्वविद्यालय ने उक्त सत्र में नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 15 से 20 मई तक का समय दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू ने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व पंजीयन को लेकर दोबारा विद्यार्थियों को मौका दिया है. जिसमें विश्वविद्यालय ने उक्त सत्र में नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 15 से 20 मई तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन व रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 15 से 20 मई तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुये नामांकन व रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

———————————–

26 मई से भराया जायेगा एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 व 5 का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर . एमयू अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-5 में नामांकन विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 26 मई से भराया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों को 26 से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. जबकि 1 से 3 जून के बीच विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जिसके बाद बिना विलंब शुल्क 500 रूपये तथा विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन