ePaper

स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 के नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Updated at : 28 Jul 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 के नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 के नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 29 जुलाई तक विस्तारित किया है. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित नहीं किया जायेगा. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त दोनों सत्रों में विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा करना होगा. जिसमें दोनों सत्रों के विद्यार्थियों को कुल 700 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. इधर स्नातक सेमेस्टर-2 में अबतक कुल 35,504 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 30,474, विज्ञान संकाय में 4,690 तथा वाणिज्य संकाय में 340 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. स्नातक सेमेस्टर-4 में अबतक कुल 25,630 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. कला संकाय में 22,800, विज्ञान संकाय में 2,540 तथा वाणिज्य संकाय में 290 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. स्नातक सेमेस्टर-2 में अबतक कुल 31,626 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. कला संकाय में 27,099, विज्ञान संकाय में 4,220 तथा वाणिज्य संकाय में 307 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. स्नातक सेमेस्टर-4 में अबतक कुल 24,190 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. कला संकाय में 21,500, विज्ञान संकाय में 2,420 तथा वाणिज्य संकाय में 270 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन