मुंगेर विश्वविद्यालय : पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि कल तक

Updated at : 09 Sep 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय : पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि कल तक

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 627 विद्यार्थियों के लिये 5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 627 विद्यार्थियों के लिये 5 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 11 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी चयनित कुल 627 विद्यार्थियों के लिये 5 से 11 सितंबर के बीच नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि नामांकन की स्थिति देखने के बाद तिथि विस्तारित किये जाने पर विचार किया जायेगा. यदि तिथि विस्तारित नहीं किया जाता है तो अंतिम तिथि के बाद तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसकी नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. वहीं इससे संबंधित सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन