स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

एमयू के कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक हैं. वैसे विद्यार्थी 31 मई गुरुवार तक आवेदन कर सकते हैं.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में इंटर पास विद्यार्थियों को अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन के लिए 31 मई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल 42 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इधर, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा 1 से 2 जून के बीच आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का समय दिया जायेगा. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि इंटर उत्तीर्ण वैसे विद्यार्थी, जो एमयू के कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक हैं. वैसे विद्यार्थी 31 मई गुरुवार तक आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थियों को 10वीं का प्रवेशपत्र, अंकपत्र तथा 12 वीं का प्रवेश पत्र व अंकपत्रक की वेब कॉपी अपलोड करते हुए एक हजार रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिए नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिए शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है. जिसके अनुसार 1 से 2 जून के बीच आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का समय दिया जायेगा. जबकि 4 जून को पहली मैरिट लिस्ट जारी करते हुए उसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 5 जून से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. बता दें कि उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कला संकाय में कुल 36,600 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जबकि विज्ञान संकाय में 5,272 तथा वाणिज्य संकाय में 371 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




