ePaper

स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की तिथि समाप्त

Updated at : 30 May 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की तिथि समाप्त

एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर 26 मई से दोबारा पोर्टल खोला था. जिसमें विद्यार्थियों को 30 मई तक नामांकन का समय दिया गया था.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर 26 मई से दोबारा पोर्टल खोला था. जिसमें विद्यार्थियों को 30 मई तक नामांकन का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. इधर, उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 25,588 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 22,862, विज्ञान संकाय में 2,397 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 329 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया.

————-

स्नातक पार्ट-3 के लिये अबतक 21,125 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 सहित बैकलॉग सत्र के विद्यार्थियों के लिये 29 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये थे तथा वैसे विद्यार्थी, जिनके द्वारा 26 से 30 मई के बीच नामांकन लिया गया है. वैसे विद्यार्थी 29 से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, जबकि 2 और 3 जून के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में पूर्व से मिलाकर कुल 21,125 विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 18,759, विज्ञान संकाय में 2,056 तथा वाणिज्य संकाय में 310 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

————

10 जून तक वोकेशनल नये सत्र के लिये आवेदन

मुंगेर. एमयू अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि बीसीए एवं बीबीए के नये सत्र में नामांकन को लेकर 27 मई मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिये विद्यार्थियों को एक हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं नामांकन के लिये आवेदन के पश्चात विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिये संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन