ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 में चौथे मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आज

Updated at : 23 Dec 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में चौथे मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आज

एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी चौथे मैरिट लिस्ट में कुल 618 विद्यार्थियों को चयनित किया है.

विज्ञापन

– चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित 618 विद्यार्थियों में अबतक 190 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 22 दिसंबर से आरंभ की है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को 24 दिसंबर तक नामांकन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. इधर उक्त सत्र के लिए चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 190 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

बता दें कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जारी चौथे मैरिट लिस्ट में कुल 618 विद्यार्थियों को चयनित किया है. जिसमें चयनित इन विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में नामांकन के लिए 22 से 24 दिसंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. वही उक्त मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद नामांकन शुल्क जमा करेंगे. हलांकि विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के विद्यार्थियों को नामांकन के दौरान रजिस्ट्रेशन के लिए समय नहीं दिया गया है. जिसके लिये बाद में तिथि का निर्धारण किया जायेगा.

चौथे मैरिट लिस्ट में अबतक 190 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी चौथे मैरिट लिस्ट में कुल 618 विद्यार्थियों का चयन किया है. जिसमें अबतक के दो दिनों में कुल 190 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 154, विज्ञान संकाय में 35 तथा वाणिज्य संकाय में एक विद्यार्थी ने नामांकन लिया है. जबकि उक्त सत्र के लिए जारी अबतक के चार मैरिट लिस्ट में कुल 3,266 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 2,540, विज्ञान संकाय में 623 तथा वाणिज्य संकाय में 103 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन