30 सितंबर को पीजी सेमेस्टर-1 के रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम मौका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 5:52 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में रिक्त सीटों के आधार पर 30 सितंबर सोमवार को अंतिम रूप से नामांकन का मौका दिया जायेगा.
तकनीकी कारणों से 25 सितंबर को नहीं हो पाया था नामांकन, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में रिक्त सीटों के आधार पर 30 सितंबर सोमवार को अंतिम रूप से नामांकन का मौका दिया जायेगा. इसमें पूर्व में आवेदन कर चुके विद्यार्थी सहित पूर्व में सीट लॉक कर चुके विद्यार्थी ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत नामांकन ले सकते हैं. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अबतक पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर तीन मैरिट लिस्ट सहित ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया पूर्ण कर चुकी है. वहीं अब शेष रिक्त सीटों पर अंतिम रूप से नामांकन को लेकर पहले 25 सितंबर को एक दिन के लिये पोर्टल खोला जाना था, लेकिन सर्वर में आयी तकनीकी परेशानी के कारण नामांकन नहीं हो पाया था. वहीं अब सर्वर की तकनीकी परेशानी को ठीक कर लिया गया है. इसके बाद अब 30 सितंबर को उक्त सत्र में ऑन-द-स्पॉट नामांकन के लिये एक दिन का समय दिया जायेगा. इसमें पूर्व में आवेदन कर चुके वैसे विद्यार्थी, जो नामांकन से वंचित रह गये थे. वे पूर्व के आवेदन के आधार पर ऑन-द-स्पॉट सीट लॉक कर नामांकन करा सकते हैं. साथ ही जो छात्र 21 सितंबर को सीट लॉक कर चुके हैं व संबंधित विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं, वैसे छात्र-छात्राएंं गुरुवार को संबंधित कॉलेज व पीजी विभाग में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. जबकि एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थी सहित सभी कोटि वर्ग की छात्राओं को शून्य पेमेंट कर रसीद प्राप्त करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द समझा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










