पहले मैरिट लिस्ट में नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट में ही मिलेगा दोबारा मौका

Updated at : 10 Jun 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
पहले मैरिट लिस्ट में नामांकन नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट में ही मिलेगा दोबारा मौका

मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 5 जून से आरंभ की गयी है

विज्ञापन

– स्नातक सेमेस्टर-1 के पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन का आज अंतिम मौका, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में सीबीसीएस के तहत सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 5 जून से आरंभ की गयी है. इसके लिए अंतिम तिथि 11 जून तक निर्धारित है. जो मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं पहले मैरिट लिस्ट में चयनित, जिन विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित समय पर नामांकन नहीं लिया जाता है. उसे दूसरे और तीसरे मैरिट लिस्ट में मौका नहीं मिलेगा, जबकि ऐसे विद्यार्थियों को सीधे ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत ही नामांकन का दोबारा मौका मिलेगा. हालांकि विश्वविद्यालय विशेष परिस्थिति में ही पहले मैरिट लिस्ट के लिए नामांकन की तिथि को बढ़ाने पर विचार करेगा. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन को लेकर पहले मैरिट लिस्ट में कुल 28,277 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसे 5 से 11 जून तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. उन्होंने बताया कि पहले मैरिट लिस्ट में चयनित वैसे विद्यार्थी, जो निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं लेते हैं. वैसे विद्यार्थियों को दूसरे और तीसरे मैरिट लिस्ट के नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौका नहीं दिया जायेगा, जबकि ऐसे विद्यार्थियों को सीधे ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया में ही दोबारा नामांकन का मौका मिलेगा. ऐसे में संबंधित कॉलेज में विद्यार्थियों को केवल रिक्त विषयों के सीटों पर ही नामांकन लेना होगा. हालांकि, डीएसडब्लू ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा पूरा शेड्यूल पूर्व में ही जारी कर दिया गया है. ऐसे में विशेष परिस्थिति में ही पहले मैरिट लिस्ट के लिए नामांकन की तिथि को विस्तारित किया जायेगा. जिसपर अंतिम रूप से विचार कुलपति के निर्देशानुसार ही किया जायेगा. ऐसे में वैसे विद्यार्थी, जो अबतक नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी मंगलवार तक अपने संबंधित महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 5,973 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 4,781, विज्ञान संकाय में 1,093 तथा वाणिज्य संकाय में 99 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन